जौनपुर, जुलाई 31 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर गुरुवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भदखिन इंटर कॉलेज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पूजा भारती ने मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा भारती ने किया। यह भी पढ़ें- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितकार्यक्रम का उद्देश्य उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानव तस्करी के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ साइबर ठगी, फर्जी नौकरी का झांसा, ऑनलाइन लोन व निवेश के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, ओटीपी, एटीएम, पैन कार्ड...