जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। करीब 13 माह से लंबित मानदेय का भुगतान न मिलने से क्षुब्ध रोजगार सेवकों ने बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव को सौंपा। रोजगार सेवकों ने बताया कि होली बीत गई, दीपावली आ गई परन्तु पर्व पर भी मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों के समक्ष भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ज्ञापन में आगामी 19 अक्तूबर तक सम्पूर्ण भुगतान न होने की दशा में विभागीय कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया गया है। रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक प्रभारी जिला महामंत्री राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला यादव के नेतृत्व में एकत्रित दर्जनों रोजगार सेवकों ने बीडीओ को संबोधित ज्ञापन सौंप अपनी पीड़ा से अवगत कराया। रोजगार सेवकों ने बताया कि ...