Jaunpur News: मां के साथ बाजार गई युवती गायब, केस दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: मछलीशहर। मंगलवार की सुबह घर से करीब दस बजे मां के साथ एक युवती बाजार आयी, उसकी मां दुकान पर सामान लेने लगी और युवती अचानक गायब हो गई। कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस खोजबीन में जुटी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला के अनुसार वह अपनी बेटी के साथ निकामुद्दीनपुर स्थित ग्रामीण न्यायालय में मुकदमें की पैरवी के लिए जा रही थी। मुंगराबादशाहपुर चौराहे पर पहुंचे थे कि मां एक दुकान पर कुछ सामान लेने लगी। इसी बीच युवती लापता हो गई। आसपास कई जगह खोजबीन की किंतु उसका पता नहीं चल सका। महिला के अनुसार बेटी की उम्र करीब 18 वर्ष है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस खोजबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.