जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोकलपुर गांव में मां के निधन के करीब 20 दिन के भीतर छोटे बेटे की भी मौत हो गई। वाराणसी में उपचार के दौरान 45 वर्षीय विनोद यादव ने रविवार को दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में लगातार दो मौतों से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव निवासी सुखराजी देवी की तबीयत खराब होने पर उनके छोटे बेटे विनोद यादव विदेश में नौकरी छोड़कर भारत आए थे। मां के निधन के बाद 21 अक्तूबर को तेरहवीं का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके तीन दिन बाद 24 अक्तूबर को विनोद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। मां की तेरहवीं के कुछ ही दिन बाद विनोद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मि...