जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर जुटे शिक्षक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लक्ष्मी सिंह को सौंपा। इससे पहले दो, तीन और चार नवंबर को जिले के अशासकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था। गुरुवार को विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक प्रतिनिधि जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैले...