जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के प्रेमापुर गांव निवासी नाजमा की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को पांच महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नाजमा ने आरोप लगाया है कि बीते 28 सितंबर को वह घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव की मौसिया पत्नी नखड़ू नट, मास जरिना पत्नी बकरीदू, शतीना पत्नी इबरान, नूरजहां पत्नी सलमान तथा अनीता पत्नी रजवान उसके घर में घुस आईं औरमारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...