जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के चकरा गांव में लड़की को मोबाइल से मैसेज भेजने के विवाद में महिला से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी चन्द्रतारा देवी के अनुसार छह अक्तूबर को करीब 11 बजे वह घर पर थीं। इसी दौरान गांव के वैभव वर्मा, विमर्श वर्मा और देवी वर्मा वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता के मुताबिक, उसके बेटे द्वारा एक लड़की को मोबाइल से मैसेज भेजने की बात को लेकर विवाद हुआ था। यह भी पढ़ें- Jamtara News: जान से मारने की धमकी देने का आरोप पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। ...