जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र की थुन्ही गांव की रहने वाली शीला सिंह पत्नी शिवमंगल सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार को दोपहर समय करीब एक बजे अपने खेत में अपने अधियरा सनोज राजभर, इंद्रदेव राजभर के साथ खेत में काम के लिए गई। जैसे ही खेत में काम शुरू हुआ अचानक हमारे विपक्षी आकाश गोड़ और संतोष गोड़ निवासी थून्ही थाना चंदवक अधियरा से वाद-विवाद शुरू कर दिए और बोले की खेती नहीं होगी। इन्होंने कहा कि शीला सिंह के हिस्से की भूमि लगातार हमलोग ही जोताई-बुवाई करा रहे हैं। क्या परेशानी आप लोगों को है। इसी बात को लेकर सनोज और इंद्रदेव मारने-पीटने लगे और अभद्रता किये। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले की जांच क...