Jaunpur News: महिला पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, पांच पर केस
जौनपुर, अक्टूबर 19 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहठी गांव में जमीन की सफाई कर रही एक महिला पर शनिवार की सुबह आठ बजे विपक्षियो ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पांच लोगों ने एकजुट होकर महिला के सिर पर ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता की बहू ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। हेमापुर तरहठी निवासी 60 वर्षीय अनिता मिश्रा पत्नी मंगेश मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे उनकी सास माला मिश्रा पत्नी लालचंद मिश्रा भूमि पर मकान बनवाने के लिए साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के बृजेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, मुकेश मिश्रा, संतोष मिश्रा और राज मिश्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.