Jaunpur News: महिला का असलहा लहराते वीडियो वायरल, केस दर्ज
जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की एक महिला का असलहा लहराते वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए भ्रमण में लगे थे। इसी बीच पता चला कि कस्बे के बरौली गांव निवासी विकास गौतम की 25 वर्षीया पत्नी आँचल गौतम असलहे के साथ वीडियो वायरल कर लोगों को डराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.