जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। हीरापुर मचहटी आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री जयप्रकाश सिंह रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि जयप्रकाश सिंह ने पांच गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर गोदभराई की रस्म पूरी कराई और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- Pakur News: गर्भवती व धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार संबंधी दी गई जानकारी...