जौनपुर, नवम्बर 20 -- Jaunpur News: जफराबाद। पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदारों ने चार महिलाओं को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तरगावां गांव निवासी गायत्री देवी पत्नी रामू ने तहरीर में बताया कि 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे पट्टीदार दिनेश कुमार, अमन कुमार और अमूल कुमार गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गायत्री देवी, सोनिया देवी, अनिता और सीमा को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि घर का दरवाजा भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने दिनेश, अमन, अमूल और सुनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...