Jaunpur News: महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से मजबूत होगा संगठन
जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला मछलीशहर की परिचयात्मक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय सीहीपुर में हुई। अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुपमा राय ने की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रतिदिन पार्टी के लिए एक घंटे का समय अवश्य दें। अपनी सखियों और आसपास की महिलाओं के बीच पहुंचकर भाजपा की रीति-नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.