जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद विकास खंड के एक गांव के ग्राम प्रधान की फोन पर बातचीत का आडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आडियो में प्रधान विकास कार्यों के भुगतान में ग्राम पंचायत अधिकारी से लेकर खंड विकास अधिकारी स्तर तक 15 से 20 प्रतिशत कमीशन लिए जाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है। आडियो में प्रधान आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि गांव में कच्चा अथवा पक्का कोई भी विकास कार्य कराने पर अलग-अलग स्तर पर कमीशन देना पड़ता है। उनके अनुसार सचिव का पांच, जेई का पांच और बीडीओ का सात प्रतिशत कमीशन बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मनरेगा में छह करोड़ से अधिक के कथित गबन की होगी जांच इसके अलावा करीब तीन प्रतिशत अन्य स्तरों पर दिए जाने का...