जौनपुर, सितम्बर 10 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर से सटे ताजुद्दीनपुर गाँव में मनबढ़ युवकों ने ठेला लगा रहे एक युवक की पिटाई कर दी। नगर के कोल्हारा मोहल्ला निवासी 37 वर्षीय गुड्डू प्रजापति मौसम के अनुसार ठेले पर सामान लेकर गाँव गाँव घूमकर बेचता है। इससे अपना गुजारा करता है। बुधवार सायं वह ताजुद्दीनपुर गाँव के बगल अपना सामान बेच रहा था। इसी दौरान अगल बगल गाँव के युवक ठेले से सामान लेने लगे। इस दौरान कहा सुनी हो गई। उन युवकों ने गाँव के अन्य युवकों को बुलाकर गुड्डू प्रजापति की जमकर लात घुसो से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गुड्डू के कान और सिर में गंभीर चोट लग गई। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पोल्ट्री फार्म में सो रहे युवक पर लाठी-डंडे से हमला, रेफर मनबढ़ युवक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गुड्डू को...