जौनपुर, जुलाई 3 -- Jaunpur News: खेतासराय (जौनपुर), राममूर्ति यादव। मत्स्य बीज के लिए मशहूर राजकीय मत्स्य बीज गूजरताल पर जून का महीना बीत जाने के बाद भी कोई तैयारी नहीं है। अभी तक स्पान संचयन के लिए तालाबों की जुताई और साफ सफाई तक नहीं कराई गई। जिससे समय पर मत्स्य बीज वितरण की संभावना कम दिख रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मत्स्य विभाग की 97 कार्ययोजनाओं को मिला अनुमोदनप्रक्षेत्र की स्थिति खुदौली के पास स्थित राजकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कुल 22.20 एकड़ में विस्तृत है। प्रक्षेत्र पर कुल 101 तालाब हैं। जिसमें 12 नर्सरी तालाब उपयोग में लाया जाता है। वर्ष 2006 में घाटा दिखाकर यहां की हैचरी को बंद कर दिये जाने के बाद से दूसरे प्रक्षेत्र से स्पान मंगाकर नर्सरी तालाबों में डाला जाता है। 15 से 20 मिमी साइज के स्पान होने पर मत्स्य पालकों को सरका...