जौनपुर, सितम्बर 15 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के करनौली गांव में घर पर काम करने आए एक व्यक्ति पर बैग चोरी करने का आरोप लगा है। बैग में 20 हजार रुपये नकद बैंक की चेकबुक समेत कई सरकारी दस्तावेज रखे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मजदूर ने मौका पाकर 20 हजार उड़ाए, केस दर्जमामले का विवरण करनौली निवासी प्रशांत कुमार मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके दादा राजमणि मिश्र ने आठ सितंबर को गोवर्धनपुर निवासी एक मजदूर को घर पर काम करने के लिए बुलाया था। शाम करीब 7:30 बजे काम के रुपये दिए जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी की नजर उस बैग पर पड़ गई जिसमें 20 हजार रुपये नकद के अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की चेकबुक और कई सरकारी दस्तावेज रखे थे।पुलिस कार्रवा...