जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव में गुरुवार को गोमती नदी में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पसेवा गांव निवासी 13 वर्षीय आदर्श कुमार कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों के अनुसार वह गुरुवार को अपराह्न तीन बजे के करीब गांव के पास स्थित गोमती नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नदी किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में ग्रामीणों को नदी में डूबने की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से आदर्श का शव नदी से बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प...