जौनपुर, अगस्त 30 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। लगातार बारिश के बीच सब्जियों और किराने के सामान के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज, लहसुन के साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमत बढ़ गई है। कुछ दिन पहले तक 25 से 30 रुपये किलो बिकने वाली प्याज अब 50 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं लहसुन के भाव में भी करीब 70 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों के अनुसार लगातार बारिश के कारण सब्जियों की आवक प्रभावित होने से दाम बढ़े हैं। सब्जी विक्रेता प्रमोद कुमार के अनुसार प्याज का भाव करीब 4800 रुपये प्रति कुंतल चल रहा है। खुदरा बाजार में यह करीब 50 रुपये किलो बिक रही है। अन्य सब्जियों के भाव में भी तेजी आई है। पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला नेनुआ अब 30 रुपये, टमाटर 30 से बढ़कर 40 रुपये और कोहड़ा 20 से बढ़कर 40 रुपये क...