Jaunpur News: मंदिर से घंटा, दानपात्र और पूजा के बर्तन चोरी
जौनपुर, अक्टूबर 8 -- Jaunpur News: सुरेरी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत राईपुर (फिफिऔना) में प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित हनुमान मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में लगा घंटा, पूजा के बर्तन और दानपात्र चोरी कर लिया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई जब मंदिर के पुजारी विक्रम गिरी पूजा करने मंदिर पहुंचे। मंदिर से सामान गायब देख उन्होंने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मीरगंज के असवां गांव में मंदिर में चोरी, अष्टधातु की मूर्तियां समेत पूजा सामग्री ले गए चोर ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व भी उक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.