जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सोमवार को दर्शन-पूजन के दौरान गिरे महिला श्रद्धालु के मंगलसूत्र को मंदिर के पुजारी और प्रबंधन से जुड़े लोगों ने सुरक्षित रखकर उसके परिवार को लौटा दिया। मंगलसूत्र वापस मिलने पर महिला के परिवार ने मंदिर प्रबंधन के प्रति आभार जताया। बक्शा गांव निवासी रीमा सिंह परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन करने गई थीं। इसी दौरान उनका मंगलसूत्र मंदिर परिसर में कहीं गिर गया। घर पहुंचने के बाद मंगलसूत्र नहीं मिलने पर उन्होंने इसकी तलाश शुरू की। मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित बनवासी महाराज के सानिध्य में रहने वाले एक भक्त को परिसर में मंगलसूत्र मिला। इसकी जानकारी पुजारी ने मंदिर के संरक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को दी। मंदिर प्रबंधन की ओर से मंगलसूत्र सुरक्षि...