जौनपुर, अक्टूबर 31 -- Jaunpur News: महराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सवांसा गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने बीते 17 अक्टूबर को चांदी का मुकुट,गदा चुरा ले गए थे ।चोरी के 17 दिन बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर सकी। जिससे मंदिर पुजारी और भक्तों में रोष व्याप्त है। पुजारी रमाशंकर उपाध्याय ने बताया कि मंदिर से हुई चोरी के 15 दिन बीत गया।लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल रहा। जिससे क्षेत्रीय भक्तों में रोष है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने बताया जांच पड़ताल हो रही है चोरी का जल्द ही खुलासा होगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...