जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। करंजाकला ब्लॉक के आदमपुर गांव में गोमती तट स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास शराब की दुकान खुलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मंदिर के पास से हटवाने का मांग की। लोगों का आरोप है कि दुकान के आसपास शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है, जिससे महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं को असहजता होती है। ग्रामीणों के अनुसार दुकान मूल रूप से बदलापुर तहसील के बरबसपुर गांव के लिए आवंटित थी। वहां विरोध के बाद इसे आदमपुर में मंदिर के पास संचालित किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने और नियमों का उल्लंघन मिलने पर दुकान को धार्मिक स्थल से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मंदिर के बगल शराब की दुकान, लोग परेश...