जौनपुर, सितम्बर 3 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। छनेहता गांव स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने घंटा, साउंड बॉक्स, मशीन, प्रसाद रखने के पात्र आदि उड़ा दिए। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र के साथ रामकिंकर पांडेय, संतोष मिश्र और सुशील मिश्र समेत ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...