जौनपुर, अगस्त 9 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। जौनपुर स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में कमला फार्मेसी कॉलेज गौराबादशाहपुर में रविवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता हुई। विभिन्न विद्यालयों के 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में सिद्धि निषाद, सुचिता राय, सेजल पाल, अप्सरा मिश्रा और आरोही का चयन हुआ। वहीं बालक वर्ग में प्रिंस प्रजापति, प्रिंस कुमार, शिव कुमार यादव, रवि यादव, सूरज यादव, अग्निवेश यादव, अंश यादव, यश सैनी, दिव्यांश सिंह, प्रियांशु गौड़ और अभिषेक गौड़ चयनित हुए। प्रतियोगिता में ग्रामोदय इंटर कॉलेज गौराबादशाहपुर, पूर्वांचल इंटर कॉलेज कुरेथू, मां कलावती इंटर कॉलेज सेवईनाला, सहदेव शिक्षण संस्थान इटैली, बाबा अमरनाथ ग्लोरियस स्कूल नयनसंड, जनता इंटर कॉलेज रतनूपुर केराकत, नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज जौनपुर और क...