जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर गांव में पुराने भू विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी बबलू सरोज ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुराने भू-विवाद में गांव के ही विनोद, मनोज, प्रवीण, सनी सरोज लाठी डंडे और सरिया लेकर दरवाजे पर चढ़ आए। गालियां देते हुए पिता प्रेम बहादुर, भाई विपिन, माता सुशीला देवी की पिटाई कर दी। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत पांडेय ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...