जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में रास्ता बनाए जाने के विवाद में 17 अक्तूबर को पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले झुलसे युवक की शुक्रवार की रात में मौत हो गई। उसका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस ममाले में पहले से प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, अब इसमें धारा बढ़ायी जाएगी। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के लौकरी (परियावां) गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार मौर्य पुत्र त्रिभुवन मौर्य का मौर्य बस्ती में जाने वाली सड़क के निर्माण को लेकर विवाद था। दिनेश का आरोप था कि बस्ती के कुछ लोग उनकी भूमि पर जबरन सड़क बनवा रहे हैं। इसी बात का विरोध करते हुए उन्होंने 17 अक्तूबर को गांव के लोगों के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी।...