जौनपुर, जुलाई 6 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के टकटैया गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर तथा फावड़े चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी आनंद उर्फ नीरज और संदीप गौतम के बीच रास्ते और भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार को विवादित भूमि पर काम करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। संघर्ष में एक पक्ष से आनंद उर्फ नीरज, शेषमणि, मनोरमा, अजय, शूरा, सरिता, आकाश और अतुल घ...