जौनपुर, नवम्बर 15 -- Jaunpur News: जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के नीलकण्ठपुर गांव में रविवार को भू विवाद में दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में एक पक्ष के दो लोगों को गम्भीर चोट आयी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उक्त गांव निवासी रामलगन यादव तथा महाबल यादव सगे भाई हैं। दोनों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त भूमि का हाइकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। उसी जमीन को रामलगन यादव के लड़के द्वारा तय बंटे हुए हिस्से से ज्यादा जोतने का आरोप लगाया जा रहा है। महाबल यादव व उनके परिवार के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्ष के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में महाबल यादव तथा उनकी बहू सुनीता यादव पत्नी संजय यादव को गम्भीर चोट आयी है। घट...