जौनपुर, सितम्बर 18 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के कोपा ग्राम सभा निवासी सुरेंद्र जायसवाल ने चंदवक थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की सुबह समय करीब 9:30 बजे कोपा ग्राम सभा में अपनी रजिस्ट्री की भूमि में 22 बिस्वा भूमि अपनी पत्नी अनीता के नाम से लिया था। जिसका हमने नापी कराकर बाउंड्री वॉल कराना चाहा तो विपक्षी सदन गुप्ता और करन गुप्ता बाउंड्री वॉल कराने से रोकने लगे। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि आप तो अपने हिस्से की भूमि में बाउंड्री वॉल पहले से ही करा चुके हैं। दोनों अभद्रता करते हुए भाई अमरनाथ गुप्ता को लाठी डंडों एवं लोहे की राड से मारने लगे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भूमि विवाद में लाठी डंडे, युवक का सिर फूटा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है।...