Jaunpur News: भूमि विवाद में महिला को पीटकर किया घायल
जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के कोहड़ा गांव में रविवार को भू-विवाद को लेकर हुई कहासुनी के दौरान पट्टीदारों ने एक महिला को मार पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। गांव निवासी 45 वर्षीय शर्मिला पत्नी पंचम का पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान पट्टीदारों ने शर्मिला की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन घायल महिला को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: भूमि विवाद में महिला को पीटा, चार नामजद पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.