जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के परसादीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार की शाम को समय लगभग पांच बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में राजकुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। और परिवार के भी कई लोग घायल हो गए । घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरी बारी सीएचसी ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। संघर्ष में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो ग...