Jaunpur News: भूमि विवाद में दो पक्षों में विवाद, छह पर केस
जौनपुर, नवम्बर 20 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। आबादी की भूमि पर कब्जे के विरोध में महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पवांरा पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि विपक्षियों ने महिला का मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। बोड़ेपुर गांव निवासी सरिता पाण्डेय पत्नी केशरी प्रसाद पाण्डेय ने गुरुवार को तहरीर दी। आरोप लगाया कि राममूर्ति पाण्डेय, भारत लाल पाण्डेय समेत छह लोगों से आबादी की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। 21 अक्तूबर को भूमि पर कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। महिला ने लगातार धमकी दिए जाने की भी शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.