जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के मड़वा दोदक गांव में भूमि के बंटवारे के विवाद में घर में घुसकर दो भाइयों को मारपीट कर घायल करने का आरोप है। घटना 20 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे की है। पीड़ित जनार्दन प्रसाद दुबे की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव निवासी जनार्दन का आरोप लगाया कि भूमि बंटवारे को लेकर उनके पड़ोसी राकेश दुबे, सुरेश, संदीप, संतोष समेत सात लोग घर में घुस आए। उनके भाई अखिलेश को पीटा। बीच-बचाव के दौरान जनार्दन को भी चोटें आईं। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...