Jaunpur News: भूमि पर कब्जे के विरोध में मारपीट, चार पर मुकदमा
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। सरायडीह गांव में जमीन विवाद में युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरायडीह के अनिल कुमार सिंह का आरोप है कि सोमवार की दोपहर गांव के उमेश सिंह, फौजदार, धर्मेंद्र और सत्येंद्र पंचायत भवन के पास स्थित उनकी पैतृक भूमि पर जबरन पेड़ लगाने लगे। विरोध करने पर चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शिकायत पर सुरेरी पुलिस ने बुधवार देर शाम चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पैतृक भूमि पर कब्जे के विरोध पर मारपीट, चार पर मुकदमा यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद में पीटा, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.