जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: बरसठी। क्षेत्र के आलमगंज पटखौली गांव में आबादी की भूमि पर कब्जे के प्रयास और मारपीट के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी ओमप्रकाश दुबे ने आरोप लगाया कि भूमि को लेकर विपक्षियों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस संबंध में सिविल न्यायालय में भी मुकदमा चल चुका है। आरोप है कि चार अक्तूबर की सुबह राजेश प्रसाद दूबे, महेंद्र प्रसाद दूबे, भागमानी देवी, पिंकी देवी और गीता देवी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे। गाली-गलौज के बाद मारपीट करते हुए भूमि पर कब्जे का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार सिंह को सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...