जौनपुर, सितम्बर 14 -- Jaunpur News: सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक पैलेस में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पूजा पाल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम विलास पाल ने किया। समारोह को संबोधित करती विधायक पूजा पाल ने अहिल्या बाई होल्कर सहित धनगर, पाल, गड़रिया समाज के अनेक महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सब को कभी भी अपने को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इनके बहकावे में समाज को नहीं आना चाहिए। भाजपा के योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश से गुंडागर्दी को समाप्त करने में सरकार ने अहम भूमिका निभाई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पूजा पाल का स्वागत इसकी जितनी प्रशं...