Jaunpur News: भाजपा नेता को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर गांव निवासी भाजपा नेता अजय कुमार मिश्र को फेसबुक मैसेंजर पर लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।भाजपा नेता ने गुरुवार को थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि 24 मई को उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले के आरोपित विवेक मिश्र उर्फ 'बमबम' के चाचा बालिस्टर मिश्र द्वारा 8 जुलाई को सोशल मीडिया फेसबुक के मैसेंजर के माध्यम से लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित का कहना है कि धमकी के कारण वह और उसका परिवार अत्यंत भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.