जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मंडी परिसर की अव्यवस्थाओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पैदल मार्च करते हुए कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में पहुंच कर मंडी सचिव सुजीत कुमार उपाध्याय को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

किसानों की मांगें सचिव को सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि किसानों के लिए बनाए गए टिन शेड को व्यापारियों के कब्जे एवं अतिक्रमण से तत्काल मुक्त कराया जाए। मंडी परिसर में नियमित साफ-सफाई, किसानों के लिए पर्याप्त स्वच्छ पेयजल तथा विश्राम स्थल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, किसानों क...