Jaunpur News: भाकियू टिकैत ने दिया धरना, पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन की ओर से तहसील परिसर में किसानों, गरीबों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर धरना दिया गया। तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री के समर्थन में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए पुराना बिजली बिल माफ करने और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग की गई। इसके साथ ही सभी किसानों का कर्ज माफ करने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में खुली बैठक आयोजित कराने की मांग भी की गई। साथ ही विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग का आरोप लगाया। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की। इस अवसर पर राम आसरे गौतम, अमरनाथ पटेल, गीता पटेल, उर्मिला, मनीष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.