Jaunpur News: भगवान परशुराम का क्रोध देख रोमांचित हो उठे दर्शक
जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। हुसेनाबाद में शनिवार रात धनुषयज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, श्रीराम-सीता के विवाह, राम वन गमन तथा राजा दशरथ के मरण की लीला हुई। पात्रों ने अपने प्रभावशाली अभिनय, भावपूर्ण संवादों से सभी प्रसंगों को जीवंत कर दिया। शिव धनुष टूटते ही श्री राम के जयकारे पूरा परिक्षेत्र गूंज उठा। लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। राम-सीता विवाह के दौरान पंडाल मंगलमय हो उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाया। राम वन गमन और दशरथ मरण के दृश्य ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं। श्रीराम की भूमिका प्रवीण श्रीवास्तव, लक्ष्मण की शिवा श्रीवास्तव, माता सीता मोलू सोनकर, राजा जनक दीपक श्रीवास्तव और राजा दशरथ की भूमिका अनंत श्रीवास्तव ने निभाई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने बांधा समां भग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.