जौनपुर, अगस्त 6 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। गारोपुर गांव में बुधवार की शाम को सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक ही गांव के दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम है।गारोपुर निवासी अच्छेलाल उर्फ पप्पू गौतम ने सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए मंगलवार को बोरिंग कराई थी। बोरिंग के लिए खोदा गया गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। बुधवार शाम करीब चार बजे गांव के छह वर्षीय शिवम बिंद पुत्र वीरेंद्र बिंद तथा पांच वर्षीय आरव बिंद पुत्र अनिल बिंद खेलते हुए उसी रास्ते से गुजर रहे थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: एक ही चिता पर भाइयों का हुआ अंतिम संस्कार दोनों बच्चे पानी भरे गड्ढे में ग...