Jaunpur News: बैग से रुपये और सोने की लॉकेट निकालने का आरोप
जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र में चार महिलाओं पर एक महिला के बैग से दो हजार रुपये और सोने की लॉकेट निकालने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के चेवार (पूर्व का पुरा) गांव निवासी रेखा वर्मा पत्नी संतोष वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर के सामने से टेम्पो में चंदवक बाजार जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान चंदवक थाना क्षेत्र के गोनौली गांव के पास पास चार महिलाएं आकर उसी टेंपो में बैठ गईं। आरोप है कि चंदवक बाजार में पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके बैग से दो हजार रुपये और सोने की लॉकेट गायब है। पीड़िता ने आशंका जताई कि उक्त महिलाओं ने ही उनके बैग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.