जौनपुर, जुलाई 7 -- Jaunpur News: बदलापुर। स्वास्थ्य विभाग ने बेसमेंट में संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को क्षेत्र के 10 अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर बेसमेंट खाली करने के लिए कहा गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी और सीएमओ के निर्देश पर ऐसे 10 अस्पतालों को चिह्नित किया गया है, जो बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं। सभी संचालकों को नोटिस देकर दो दिन के भीतर अस्पताल को किसी अन्य स्थान पर संचालित करने के लिए कहा गया है। बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: बिना पंजीकरण चल रहा अस्पताल सील, आधा दर्जन को नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...