जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ला अंबेडकर नगर में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे और बहू पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता विशेसा देवी निवासी सिपाह मोहल्ला अंबेडकर नगर, थाना मुंगराबादशाहपुर ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा शुभम और बहू राधिका पिछले काफी समय से उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। बीते पांच सितंबर को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पीड़िता के दाहिने हाथ में चोट आई है। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वह...