जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन रामपुर खास स्थित एक मैरिज हॉल में हुआ। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि एआईसीसी ऑब्जर्वर और जौनपुर प्रभारी सीपी मित्तल ने कहा कि चुनाव को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करना जरूरी है। नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने के साथ कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेससंगठन सृजन अभियान का उद्देश्य प्रभारी राजीव गौतम ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बूथ पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं क...