जौनपुर, अगस्त 21 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के कूसा गांव में ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों की स्वीकृति के बिना करीब छह लाख रुपये का कार्य कराए जाने और उसके भुगतान किए जाने का मामला सामने आया है। ऐसे में विकास खण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बिना स्वीकृति के हो रहे भुगतान पर सवाल उठ रहे है, लेकिन ब्लॉक अधिकारी मौन है।

ग्राम प्रधान का कार्यकाल समाप्त शासन के निर्देश के अनुसार 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया। उसके बाद ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान को ही प्रशासक बना दिया गया। प्रशासक और सचिव की देखरेख में नए विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गयी। जिसमें कोई भी नया कार्य करने और उसके भुगतान के लिए संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों से स्वीकृति लेना अनिवा...