Jaunpur News: बिथार चोरीकांड में दो गिरफ्तार
जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। बिथार गांव में हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के दो सफेद धातु के आभूषण और दो हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि 20 अगस्त की रात बिथार निवासी मंजू मौर्य के घर चोरी हुई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिथार तिराहे के पास लिलहा मोड़ से बिथार निवासी पवन उपाध्याय और गौराबादशाहपुर निवासी अरुण यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पवन उपाध्याय के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अरुण यादव के खिलाफ आजमगढ़ और गौराबादशाहपुर थाने में हत्या के प्रयास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.