जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के सदस्यों ने गुरुवार को तहसील परिसर में पंचायत का आयोजन किया। पंचायत के बाद यूनियन के तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय कुसान यूनियन ने तहसील परिसर में पंचायत आयोजित की। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी नवीन कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों, गरीबों और मजदूरों का बिजली बिल माफ करने, प्रत्येक परिवार को तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने तथा स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा कनावा गांव में शंकर जी मंदिर से कनावा इंटर कॉलेज तक तथा कादीपुर स्थित पंचधाम मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय से इटाएं रोड तक स...