जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा समेत इलाके के 125 गांवों के लोग बिजली की मनमानी कटौती से बेहाल हैं। इलाके में कबीरुद्दीनपुर और पिलखिनी पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इन दोनों पावर हाउस से आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। दिन में तो आना जाना लगा ही है। शाम को गुल हुई तो रात में कई कई घंटे गायब रहती है। रात की कटौती ने इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशान करके रख दिया है। बिजली की कटौती से कस्बा समेत धर्मापुर, बिथार, कुकुहां, कुछमुछ, बघन्द्रा, पिलखिनी, सरसौड़ा, भुईली, बारी, सुरैला, कुरेथू, खटोलिया अन्य गांवों के लोग काफी परेशान हैं। विभाग का दावा 18 घंटे बिजली आपूर्ति का है। लेकिन दस घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई नितिन निगम का कहना है कि बिजल...